Coronavirus: मंगलवार को Unlock होगा भोपाल, आज प्रशासन जारी करेगा नई Guidelines

Coronavirus: मंगलवार को Unlock होगा भोपाल, आज प्रशासन जारी करेगा नई Guidelines

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 24 जुलाई की रात 8:00 बजे से 4 अगस्त की सुबह 5:00 बजे तक 10 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन (Total Lockdown) किया गया है। मंगलवार से भोपाल में लॉकडाउन की अवधि खत्म हो रही है। जिसके बाद कंटेन्मेंट इलाके (Containment Zone) छोड़ शहर में बाज़ार (Market) पूरी तरह से खुल जाएंगे। लेकिन सिनेमा हॉल (Cinema Hall) और जिन (Gym) पर पहले की तरह ही रोक रहेगी। कल से अनलॉक हो रहे भोपाल को लेकर प्रशासन सोमवार को गाइडलाइंस जारी करेगा।

कल से खत्म हो रहे लॉकडाउन के बाद भोपल के बाजार खुल जाएंगे, ऐसे में संक्रमण को देखते हुए प्रशासन नए स्तर से गाइडलाइन पर काम कर रहा है। कल जिला प्रशासन इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी करेगा। कंटेनमेंट इलाके में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पहले की तरह मास्क लगाना पूरी तरह से अनिवार्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान को सील किया जाएगा। टैक्सी को छूट रहेगी लेकिन बसों को लेकर कल होने वाली बैठक में ही निर्णय लिया जाएगा। होटल रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। इसके अलावा उद्योग और निजी कार्यालयों को भी 50 स्टाफ के साथ खोलने की अनुमति दी जा सकती है। सिनेमा जिम और स्विमिंग पूल पर पहले की तरह रोक।

दरअसल भोपाल में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए 24 जुलाई की रात से ही 10 दिनों का लॉक डाउन कर दिया गया था। इस दौरान बाजार पूरी तरह बंद कर दिए गए थे सिर्फ सांची डेयरी और मेडिकल को ही छूट दी गई थी। अब कल यह लॉकडाउन खत्म हो रहा है, जिसके लिए प्रशासन सोमवार को नई गाइडलाइंस जारी करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews