कोर्ट ने ईओडब्ल्यू को दिए कलेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश

कोर्ट ने ईओडब्ल्यू को दिए कलेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश

भोपाल। भ्रष्टाचार के मामले में ज़िला कोर्ट में दाखिल एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी भोपाल ने ईओडब्ल्यू को आदेश दिए हैं कि वह कलेक्टर सीहोर अजय गुप्ता और सहायक खनिज अधिकारी आरिफ खान के खिलाफ दायर की गई शिकायत की जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करें। दरअसल भुवनेश्वर प्रसाद मिश्रा ने सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता और सहायक खनिज अधिकारी आरिफ खान के खिलाफ आरोप लगाया था कि उन्होंने 3 दिसंबर 2019 को बुधनी तहसील के जोशीपुर और बगवाड़ा गांव से कई डंपर वाहन रेत से भरे हुए पकड़े थे जिनका प्रस्तावित जुर्माना 5 से 10 लाख रू प्रति वाहन और 22 घन मीटर का जुर्माना 55 लाख रू था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि कलेक्टर और सहायक खनिज अधिकारी ने अवैध तरीके से जप्त किये गए एक डंपर को बिना जुर्माने के छोड़ दिया और जिस डंपर को छोड़ा गया उसके खिलाफ बाकायदा 5 से 10 लाख रू अदा करने का नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके उसे छोड़ दिया गया। इस पूरे मामले की शिकायत भुवनेश्वर मिश्रा ने सारे कागजातों के साथ महानिदेशक ईओडब्लू की थी। कोई भी कार्यवाही ना होने पर शिकायतकर्ता ने मामला न्यायालय में लगाया जिसके बाद न्यायिक दंडाधिकारी ने ईओडब्लू भोपाल को जांच कर अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए 27 फरवरी तक का समय दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews