उपार्जन केन्द्रों पर 31 मई और सौदा पत्रक से 30 जून तक होगी फसलों की खरीदी

उपार्जन केन्द्रों पर 31 मई और सौदा पत्रक से 30 जून तक होगी फसलों की खरीदी

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से मोबाइल संदेश में कहा है कि कोरोना की विपत्ति में सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ एवं अन्य रबी उपज खरीदने का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा है कि किसानों की सुविधा के लिये मंडियों के अलावा, सौदा पत्रक के माध्यम से कृषि उपज निजी खरीदी केन्द्रों एवं व्यापारियों को घर से बेचने की भी व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री ने किसानों से आग्रह किया है कि इन व्यवस्थाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से कहा है कि चिंता नहीं करें, सरकार आपकी उपज का एक-एक दाना खरीदेगी। उन्होंने कहा है कि 31 मई तक उपार्जन केन्द्रों पर गेहूँ की खरीदी होगी। साथ ही, सौदा पत्रक से 30 जून तक किसान अपनी फसल बेच पाएंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा है कि लॉकडाउन का पालन करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। गमछा तो हम रखते ही हैं, उसका मास्क के रूप में उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य है तो सब कुछ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews