Hindi News

DA Hike : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ता वृद्धि के आदेश जारी, अगले महीने से खातों में आयेगी बढ़ी हुई राशि, पांच किस्तों में मिलेगा एरियर

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
वित्त विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि कर्मचारियों को दिए जाने वाले मंहगाई भत्ते का कोई भी भाग किसी भी प्रयोजन हेतु वेतन के रूप में नहीं माना जायेगा।
DA Hike : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ता वृद्धि के आदेश जारी, अगले महीने से खातों में आयेगी बढ़ी हुई राशि, पांच किस्तों में मिलेगा एरियर

Employee DA Hike

DA Hike : मध्य प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा के बाद आज वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए, आदेश के बाद अब मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर ही 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, आदेश के मुताबिक बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जून महीने के वेतन के साथ होगा एवं एरियर की राशि पांच किस्तों में दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के सैलरी खातों में अगले महीने से यानि जून से अधिक राशि आएगी, ऐसा उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि  के कारण हुआ है, केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि किये जाने के बाद से मध्य प्रदेश के कर्मचारी भी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे जिसे पिछले दिनों मोहन कैबिनेट में स्वीकृति दे दी।

DA Hike , वित्त विभाग का आदेश जारी 

मुख्यमंत्री के निर्देश और कैबिनेट की स्वीकृति के बाद आज वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए, आपको बता दें कि अभी 01 जनवरी, 2024 (भुगतान माह फरवरी, 2024) से सातवें वेतनमान अंतर्गत मंहगाई भत्ता 50 प्रतिशत स्वीकृत कर भुगतान किया जा रहा है। जिसमें वृद्धि की गई है।

महंगाई भत्ता 50 बढ़कर से 55 प्रतिशत हुआ  

शासन ने आदेश के मुताबिक  01 जनवरी, 2024 से बढ़कर 50 प्रतिशत हुए महंगाई भत्ते में सरकार ने 3 प्रतिशत की वृद्धि की है जो बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया और 01 जनवरी, 2025 (भुगतान माह फरवरी 2025) से 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 55 प्रतिशत कर दिए यानि अब कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

महंगाई भत्ते में एक साथ 5 प्रतिशत की वृद्धि 

इस वृद्धि के बाद से महंगाई भत्ते की दर 01 जुलाई, 2024 से 53 प्रतिशत एवं 01 जनवरी, 2025 से कुल 55 प्रतिशत हो जायेगी। आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को इसका लाभ 01 मई 2025 से मिलेगा जिसका भुगतान जून महीने के वेतन के साथ किया जायेगा।

पांच समान किश्तों में होगा एरियर राशि का भुगतान

आदेश के अनुसार 01 जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक की एरियर राशि का भुगतान पांच समान किश्तों में क्रमशः माह जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर, 2025 में किया जायेगा।यदि राज्य शासन का कर्मचारी 01 जुलाई, 2024 से 31 मई 2025 की अवधि में सेवानिवृत/मृत हो गये हैं तो उनके नामांकित सदस्य को एरियर की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जायेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews