बेटी का गला घोंटा, फिर छत से कूद कर महिला ने की खुदकुशी

बेटी का गला घोंटा, फिर छत से कूद कर महिला ने की खुदकुशी

भोपाल| राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| एक मां ने अपनी बच्ची का गला घोंट कर मौत की नींद सुला दिया और फिर छत से कूदकर ख़ुदकुशी कर ली| इस घटना से इलाके में सनसनी फेल गई| मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई| महिला ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका कारण फिलहाल सामने नहीं आया है|

जानकारी के मुताबिक बैरागढ़ की सर्वोदय कॉलोनी में गुरूवार को यह घटना हुई| महिला का नाम अर्चना यादव पत्नी मनोज यादव उम्र 30 साल है। महिला का पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है वह पुणे में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी बेटी को मारा फिर खुद छत से कूद गई । पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews