दुनाली वेब सीरिज : BJP नेता की मांग- शूटिंग पर लगे रोक, निर्माता-बाउंसर पर हो केस दर्ज

दुनाली वेब सीरिज : BJP नेता की मांग- शूटिंग पर लगे रोक, निर्माता-बाउंसर पर हो केस दर्ज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ‘दुनाली’ (Dunali) की शूटिंग देखने पहुंचे बच्चों के साथ मारपीट करने के मामले में बवाल मच गया है। भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा (BJP leader Surendra Sharma ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) मांग की है कि दतिया जिले के बड़ोनी थाना क्षेत्र में चल रही वेब सीरीज (Dunali Web series)  की शूटिंग देखने पहुँचे ग्रामीण बच्चों को फ़िल्म निर्माताओं के बाउंसरों द्वारा न केवल मुर्गा बनाया गया बल्कि उनके साथ मारपीट तक की गई।इसलिए इस शूटिंग को तुरंत रुकवाया जाये एवं बाउंसरों समेत फ़िल्म निर्माताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाए।

यह भी पढ़े.. MP School : 1 से कक्षा 8वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला- अब ऐसे होगी पढ़ाई

दरअसल, इन दिनों मध्यप्रदेश के दतिया (Datia) जिले के बड़ौनी (Barauni) में वेब सीरिज (Web series) फिल्म दुनाली की शूटिंग (Dunali Shooting) चल रही है।सोमवार को फिल्म अभिनेता चंकी पांडे (Actor Chunky Pandey) और उनकी टीम वहां पहुंची। वही गांव के कुछ बच्चे भी अभिनेता और फिल्म (Film) की शूटिंग देखने सेट पर पहुंच गए तो बाउंसरों (Bouncers) ने ना सिर्फ उन्हें मुर्गा बनाया बल्कि डांट भी लगाई।

इससे आक्रोशित युवाओं ने फिल्म यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। यूनिट के लोगों द्वारा माफी मांगने और गांव के वरिष्ठ लोगों के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान किसी ने इस पूरे घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Video viral) हो रहा है, जिसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है।

यह भी पढ़े… खबर का असर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना कलेक्टर और एसपी को हटाया

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1349002677007618048

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews