विभाग बंटवारा मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार, गोविंद सिंह सलाह नही दे सकते: नरोत्तम

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल।
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj cabinet expansion) के बाद मंत्रियों के विभागों में बंटवारों को लेकर हो रही सियासत पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने बड़ा बयान दिया है। मिश्रा का कहना है कि यह सीएम का विशेष अधिकार है वो अपने विवेक से निर्णय करेंगे। विभागों को लेकर कोई खींचातानी नहीं है, ज़रूरी समय लगता है, भाजपा में सबसे चर्चा होती है, सबको साथ लेकर चलते हैं। इतना ही नही मिश्रा ने गोविंद सिंह को भी नसीहत दे डाली है।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ गोविंन्द सिंह (Former Minister and Senior Congress MLA Dr. Govind Singh) द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज को सलाह देन पर नरोत्तम ने पलटवार किया है। मिश्रा का कहना है कि वे खुद अपना विभाग तय नहीं कर पाए थे, वो भाजपा को सलाह कैसे दे सकते हैं। भाजपा में किस को कौन से विभाग दिये जायें ये गोविंन्द सिंह नहीं तय कर सकते।बता दे कि हाल ही में गोविंद सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज को मेरी सलाह है कि  सिंधिया के समर्थक किसी भी मंत्री को राजस्व विभाग नहीं दिया जाए, क्योंकि सिंधिया परिवार जमीनें हड़पने का काम करता है।  ग्वालियर में शासकीय जमीन पर गजट नोटिफिकेशन के बावजूद सिंधिया ने परिवार और ट्रस्ट के नाम से गलत तरीके से जमीनें आवंटित करा ली हैं।

वही कांग्रेस की बैठकों को लेकर मिश्रा ने निशाना साधा और कहा कि सब एयर-कंडिशन कमरों में काम करते हैं जनता के बीच नहीं जाते। 24 सीटों पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ही नहीं घूमे हैं तो जिला अध्यक्ष स्थिति कैसे बता पाएंगे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews