
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। धार में कारम नदी पर बने डेम के लीकेज मामलें में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार नजर बनाए हुए है, लगभग 16 घंटे की निरंतर मॉनिटरिंग करने और आवश्यक निर्देश देने के बाद देर रात 3 बजे जब डेम के पैरेलल चैनल से रेगुलेटेड पानी निकलना प्रारंभ हुआ तब सीएम चौहान मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान वह लगातार धार जिला प्रशासन सहित इस पूरे मामले की कमान संभालने वाले अधिकारियों के साथ जुड़े रहे। बताया जा रहा है अब मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे वल्लभ भवन स्थित सिचुएशन रूम पहुचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj अभी रात्रि एक बजे भी वल्लभ भवन के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से धार जिले के निर्माणाधीन बांध से रेस्क्यू ऑपरेशन की सतत निगरानी कर रहे हैं। सीएम श्री चौहान ने बांध स्थल पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षित जल निकासी के कार्य का जायजा लिया। pic.twitter.com/WTB2kCvSNf
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 13, 2022
यह भी पढ़ें… MP : इन पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर, हाई कोर्ट के फैसले के बाद मिला लाभ, आदेश जारी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रविवार सुबह 6 बजे से मुख्यमंत्री निवास से ही फोन द्वारा सिचुएशन रूम, धार और खरगोन प्रशासन, इंदौर संभाग के आईजी कमिश्नर सहित निर्माणाधीन डैम पर मौजूद प्रशासन, तकनीकी जानकारों से जुड़े और स्थिति का जायजा लिया। सीएम चौहान लगातार निर्माणाधीन डैम से निकाले जा रहे पानी पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुबह मौके पर उपस्थित मंत्रियों से स्थिति की जानकारी ली है इसके साथ ही राहत केंद्रों में रह रहे लोगो की समुचित व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए है।
[dgv_vimeo_video id=”739334519″]
