किसान मित्र व दीदीयों का धरना गुरूवार को

किसान मित्र व दीदीयों का धरना गुरूवार को

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में मध्य प्रदेश भर के कृषि विभाग के अंतर्गत आने वाले किसान मित्र और किसान दीदी कल एक दिवसीय धरना देंगे। भोपाल के नीलम पार्क में होने वाले इस धरने के माध्यम से यह सरकार से मांग करेंगे कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए। किसान मित्र व दीदीयों का आरोप है कि वे सभ भारत सरकार की आत्मा परियोजना के अंतर्गत कृषि विभाग में 10- 12 सालों से काम कर रहे हैं लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने इन्हें काम से पृथक कर दिया है जिसके कारण लगभग 27000 किसान मित्र व किसान दीदी न केवल बेरोजगार हो गए हैं बल्कि उनके परिवार भी दयनीय स्थिति में आ गए हैं ।इनका तर्क है कि यह सभी अब ओवर एज हो चुके हैं और किसी दूसरी शासकीय सेवा में आवेदन की स्थिति में भी नहीं है। परिवारों के सामने छाऐ भुखमरी के संकट को सरकार को देखना चाहिए और इसीलिए अपनी मांगों को संवैधानिक और शांतिपूर्ण ढंग से शासन के समक्ष रखने के लिए इस धरने का आयोजन किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews