दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से राज्यसभा का टिकिट, आज भरेंगे नामांकन

mahamandleshwar-claim-victory-of-divijay-singh-from-bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश से कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। आज दिग्विजय सिंह दोपहर 12:30 बजे अपना नामांकन भरेंगे। वो कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा कि राज्यसभा की 2 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हमने सिंधिया के कहने पर सैकड़ों तबादले किए है । सिंधिया कहने पर गृह जिले के कलेक्टर-एसपी के तबादले भी के किए गए थे ।उनके ही मुताबिक एमपी कांग्रेस ने सभी मंत्रियों को टिकट बांटे दिए गए थे और मंत्री पद भी सौंपा गया था। साथ ही उनका यह भी कहना है कि सिंधिया को अध्यक्ष बनाने में और राज्यसभा भेजने में हमें कोई दिक्कत नहीं थी हमने तो सिंधिया को डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्हें तो तुलसी सिलावट के डिप्टी सीएम बनाना था। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यह भी कहा कि सिंधिया गांधी की विचारधारा छोड़कर गोडसे की विचारधारा को अपना रहे हैं।

गौरतलब हो कि मंगलवार को सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्षता सोनिया गांधी को त्यागपत्र सौंप दिया था जिसके बाद प्रदेश में उनके समर्थकों द्वारा त्यागपत्र का दौर चल पड़ा। जहां बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया को फॉरेन ही राज्यसभा का टिकट दे दिया गया था। वहीं दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को भाजपा में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा था कि सिंधिया के जाने से कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews