
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian swami) ने अपनी ही सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट कर एक इमेज शेयर की है, जिसमें लिखा है राम के भारत में पेट्रोल 93₹, सीता के नेपाल में 53₹ और रावण की लंका में पैट्रोल 51₹।
इसपर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ने स्वामी जी को रिट्वीट करते हुए लिखा है “आप ने ठीक कहा स्वामी जी, घोर कलियुग है।” बीजेपी सांसद द्वारा अपनी ही सरकार को घेरने के मौके को ज़ाया न जाने देते हुए दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए तंज किया है। बता दें कि पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं कांग्रेस भी इस मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती।
आपने ठीक कहा स्वामी जी। घोर कलियुग है। https://t.co/9BCyCB8asF
— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) February 2, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

