MP Breaking News

दिग्विजय सिंह बोले अल्पसंख्यक समाज को दुश्मन की नजर से देखा जा रहा, बाबा रामदेव के खिलाफ पहुंचे पुलिस थाने, सारंग का पलटवार

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, क्या आपको इस देश में सनातन को बदनाम करने में मजा आता है? भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों के मध्यम से सनातन दर्शन को बदनाम करने की सुपारी ली है दिग्विजय सिंह ने
Digvijay Singh Vishwas Sarang

MP News : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने एक बार फिरअल्प संख्यकों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूरे देश में अल्प संख्यक समाज को दुश्मन की नजर से देखा जा रहा है, उन्होंने इसके लिए भाजपा की केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारों को निशाने पर लिया है, उन्होंने बाबा राम देव के खिलाफ भोपाल के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर की मांग की है, दिग्विजय सिंह के बयान पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है।

दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा, दिग्विजय सिंह के निशाने पर एक बार फिर बाबा रामदेव रहे, अल्प संख्यक खासकर मुसलमानों की बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाये कि भाजपा की सरकारों ने इस देश में ऐसा माहौल बना दिया है कि अल्पसंख्यकों को दुश्मन की नजर से देखा जा रहा है, दिग्विजय सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें मियां दिग्विजय कहते हुए कहा कि सनातन को बदनाम करना दिग्विजय सिंह की आदत बन गई है।

दिग्विजय सिंह ने कहा देश में अल्प संख्यकों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है औए ये सब भाजपा कर रही है, उन्हें झूठे केसों में पकड़ा जा रहा है फंसाया जा रहा है, कानून का सहारा लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि दंगों को कैसे नियंत्रित किया जाये इसकी गाइड लाइन सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई है फिर भी भाजपा शासित सरकारें दंगा नियंत्रित नहीं करती अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों को निशाना बनाती हैं।

हिंदू धार्मिक में डीजे पर भद्दे गाने बजाने का आरोप   

दिग्विजय सिंह ने हिन्दू त्योहारों पर निकलने वाले धार्मिक जुलूसों पर भी सवाल किये, उन्होंने कहा कि इन जुलूसों में डीजे पर भद्दे भद्दे गाने बजते हैं नारे लगाये जाते हैं, फिर पथराव होता है और फिर सुनियोजित तरीके से एक विशेष समुदाय को गिरफ्तार किया जाता है और उनकी जमानत भी नही होती है।

बाबा रामदेव को ठग बताया, एमपी सरकार पर सवाल उठाये 

दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव पर भी कई गंभीर आरोप लगाये उन्हें ठग बताते हुए मुसलमानों को निशाना बनाने और दुबई में मुसलमानों को ही पतंजलि का सामान बेचने की बात कही, उन्होंने कहा ऐसे व्यक्ति को मध्य प्रदेश सरकार ने सस्ती कीमत पर जमीन दे रखी है, दिग्विजय सिंह ने कहा जिसने कोरोना में कोरोनिल लॉन्च की और जे फेल होगी कई उत्पादों के खिलाफ आईएमए ने शिकायत की रामदेव को कोर्ट ने फटकार लगाई और अब वही कह रहे हैं कि मुसलमानों का सामान नहीं खरीदो।

दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस में शिकायत की 

दिग्विजय सिंह ने आज टीटी नगर थाने पहुंचकर बाबा रामदेव के खिलाफ शिकायत दी है जिसमें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है दिग्विजय सिंह ने कहा यदि बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर
नहीं होती तो मैं कोर्ट कोर्ट जाऊंगा, उधर एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने कहा कि दिग्विजय सिंह की शिकायत मिली है, उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद के स्वामी रामदेव को खिलाफ आरोप लगाए हैं,  आवेदन को जांच में लिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सारंग ने दिग्गी मियां कहकर किया पलटवार 

उधर दिग्विजय सिंह के बयान पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है, उन्होंने दिग्विजय सिंह को दिग्गी मियां कहते कहा कि अब दिग्गी मियां को हिंदूओ के भजन, जय श्री राम के नारे से भी दिक्कत हो रही है, आपत्ति हो रही है वो कहते हैं डीजे पर भद्दे गाने बजाते हैं अरे गाने नहीं होते भजन होते हैं।

हिन्दू धर्म का, सनातन का अपमान करना दिग्विजय सिंह की आदत 

सारंग ने कह  तुष्टिकरण की राजनीति में दिग्विजय सिंह बहुत आगे बढ़ गए हैं, उन्होंने हमेशा हिन्दू धर्म का, सनातन का अपमान किया है वो पाकिस्तान परस्ती की बात करते हैं, देश को तोड़ने वाली बात करते हैं, रामसेतू को तोड़ने का षड्यंत्र करने वाले दिग्गी मियां से और कुछ उम्मीद नहीं कर सकते। सारंग ने कहा कि इस देश में ही अगर सनातन यात्राओं पर रोक लगने लगेगी तो हम कहां जाएंगे, जाकिर नाइक का महिमा मंडन करना , अफजल को गुरु कहना, हाफिज सईद को जी कहना ये दिग्विजय सिंह को पसंद है इसलिए उन्हें जनता दिग्गी मियां कहती है।

अल्पसंख्यक को वोट के रूप में उपयोग सिर्फ कांग्रेस ने किया

दिग्विजय के अरोप्न पर जवाब देते हुए सारंग ने कहा कि अल्पसंख्यक को वोट के रूप में उपयोग सिर्फ कांग्रेस ने किया, फूट डालो और राजनीति करो का काम कांग्रेस और दिग्विजय सिंह जैसे नेता करते हैं, सेंशनल न्यूज़ फैलाने का काम करते हैं वर्ना वो बताये उन्होंने तो 60 साल देश पर राज किया यदि वे इतने हितैषी थे तो आज अल्प संख्यकों की हालत ऐसी क्यों है?

 दिग्विजय सिंह को रामदेव से नहीं भगवा वस्त्र से आपत्ति है

बाबा रामदेव पर दिग्विजय सिंह के आरोपों पलटवार करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह को रामदेव से नहीं भगवा वस्त्र से आपत्ति है अरे वो उस रामदेव बाबा का विरोध करते हैं जिसने योग को सात समंदर पार पहुंचाया,  क्या दिग्विजय सिंह को ये सब करने के लिए विदेशी फोर्सेज स्पॉन्सर कर रही हैं वे भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, मेरा निवेदन है साधु को बदनाम करने का काम न करें ये देश सब देख रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”1075632079″]

[dgv_vimeo_video id=”1075632641″]

[dgv_vimeo_video id=”1075632831″]

[dgv_vimeo_video id=”1075633031″]

[dgv_vimeo_video id=”1075633248″]

[dgv_vimeo_video id=”1075633373″]

[dgv_vimeo_video id=”1075633544″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
दिग्विजय सिंह बोले अल्पसंख्यक समाज को दुश्मन की नजर से देखा जा रहा, बाबा रामदेव के खिलाफ पहुंचे पुलिस थाने, सारंग का पलटवार