दिग्विजय की सलाह, ‘लक्ष्मण रेखा के दायरे में रहते हुए निभाएं जिम्मेदारी’

दिग्विजय सिंह

भोपाल| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जनप्रतिनिधियों को सलाह दी है| कोरोना वायरस को लेकर दिग्विजय ने जनप्रतिनिधियों से कहा संकट के समय जनप्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी है कि वो लक्ष्मण रेखा के दायरे में रहते हुए ज़िम्मेदारी निभाएँ।

पुर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा “संकट के वक्त जनप्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी बनती है कि वो लक्ष्मण रेखा के दायरे में रखते हुए जनता के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाएँ। फ़ोन व सोशल मीडिया पर सम्पर्क क़ायम रखें और शासन की तरफ़ से मिल रही सुविधाओं के अमल में लाने का प्रयास करें। सरकारी ऐलान के क्रियान्वयन पर ध्यान दें।”

इससे पहले पूर्व सीएम दिग्विजय ने इंदौर में डॉक्टरों पर हुए पथराव की घटना को लेकर अपील की| उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “मेरी मध्य प्रदेश और ख़ासकर इंदौर की जनता से अपील है कि जो स्वास्थ्यकर्मी जान जोखिम में डालकर आपकी मदद के लिए आ रहे हैं उन्हें सहयोग करें।”

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1245642678093508609

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews