Hindi News

भोपाल के ईदगाह समेत पूरे प्रदेश में अदा की गई “ईद-उल-फितर” की नमाज, देश में अमन और शांति के लिए की दुआ

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
भोपाल के ईदगाह समेत पूरे प्रदेश में अदा की गई “ईद-उल-फितर” की नमाज, देश में अमन और शांति के लिए की दुआ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में मंगलवार को भोपाल के ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। देश में अमन और शांति के लिए दुआएं की गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने  ने शुभकामनाएं दी। कोरोना के चलते दो साल बाद हुई ईदगाह में नमाज में एक लाख से भी ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने नमाज अदा करवाई। राजधानी भोपाल की जामा मस्जिद में सुबह 7:15 पर तथा ताजुल मस्जिद पर सुबह 7:30 बजे की ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

यह भी पढ़ें… खुशखबरी!केन्द्र का मध्य प्रदेश को एक और बड़ा तोहफा, किसानों को ऐसे मिलेगा लाभ

शहर में अलग अलग कई स्थानों में ईद उल फितर की नमाज में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए, दो साल बाद ईद की रौनक नजर आई, नमाज के बाद देश में अमन और शांति के लिए दुआएं की गई। राजधानी भोपाल में ईद की पहली नमाज ईदगाह में अदा की गई। इसमें एक लाख से भी ज्यादा लोग शामिल हुए,  ईदगाह में ईद की नमाज के बाद शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुनी है। यहां मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। नफरतों के लिए यहां न कभी जगह थी और न भविष्य में कभी होगी। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी।

यह भी पढ़ें… MPPSC: राज्यसेवा परीक्षा 2020 पर नई अपडेट, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश, उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

वही ईद उल फ़ितर के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के मुस्लिम धर्मावलंबियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रेम, खुशहाली, समृद्धि और सौहार्द का यह पर्व आपके जीवन में अपार खुशियां लाए, दिलों में प्यार बढ़ाए, अपनत्व और आनंद में वृद्धि हो, यही शुभकामनाएं। वही पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी देशवासियों को बधाई एवं शुभकमानाएं दी। कमलनाथ ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में एक महीने तक मुस्लिम श्रद्धालु रोजे रखते हैं और अपने मजहब में सिखाए गए ईमान का पालन करते हैं। ईद का त्योहार सामाजिक भाईचारे और समरसता का पवर्प है। सभी देशभावासियों को ईद की मुबारकबाद।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews