निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मतगणना के दौरान मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित

निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मतगणना के दौरान मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना (Counting of votes) की तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन आयोग परिणाम की निष्पक्षता को लेकर गंभीर है, राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना परिसर से जुड़ा एक बड़ा फैसला आज लिया है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि मतगणना परिसर में मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित (Mobile ban in counting of votes) रहेगा।

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग (MP State Election Commission) के सचिव राकेश सिंह का कहना है कि नगरीय निकायों के आम एवं उप निर्वाचनों की मतगणना के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग मतगणना कार्य में बाधक होता है तथा मतगणना कार्य की गोपनीयता भंग होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए मतगणना भवन तथा परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इसमें पत्रकार भी शामिल हैं। निर्वाचन पर्यवेक्षण के लिए आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे, जिससे वे आयोग से सतत सम्पर्क में बने रहें।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को भोपाल आएगी, भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटी बीजेपी

सचिव राकेश सिंह ने कहा है कि निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी और उसके निर्वाचन एवं गणना अभिकर्ता की मतगणना स्थल पर प्रवेश के दौरान जाँच की जाएगी और मोबाइल लाने पर मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रत्याशियों और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को पूर्व से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – आपने Nepal नहीं घूमा, IRCTC के साथ बनाइये प्लान, MP से इस दिन जायेगा टूर

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मतगणना कार्य से सम्बद्ध अधिकारियों द्वारा आयोग से सम्पर्क के लिए मतगणना स्थल के समीप ही एक कक्ष में दूरभाष स्थापित किये जाने की व्यवस्था पूर्व से ही की जाती रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews