भोपाल। आप माने या ना माने लेकिन यह बिल्कुल सच है। पुराने और नए भोपाल के बीच में बसे चमगादड़ कमलनाथ सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। दरअसल कमला पार्क के पास तालाब के किनारे बहुतेरे पेड़ हैं और इन विशालकाय पेड़ों पर वर्षों से चमगादड़ो का बसेरा है। इन्हीं पेड़ों के नीचे से निकलती है बिजली की लाइने। और अक्सर चमगादड़ इन बिजली की लाइनों से टकरा जाते हैं जिसकी वजह से लाइन में फॉल्ट आ जाता है और बिजली घंटो के लिए गुल हो जाती है। दरअसल कमला पार्क पुराने भोपाल और नये भोपाल के बीच की जगह है और ऐसे में यहां से गुजरने वाली बिजली की लाइने दोनों इलाकों की बिजली आपूर्ति की बड़ी जिम्मेदार है। बिजली विभाग इन चमगादड़ो से विधुत व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए बिजली लाइनों को सेफ कवर करने जा रहा है ताकि चमगादडो के बैठने से बिजली फाल्ट ना आए। इस बारे में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी भी कर दिए हैं
चमगादड़ गुल करा रहे भोपाल की बिजली

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें