
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जनता से जुडी सेवाओं में लापरवाहों को लेकर शिवराज सरकार बहुत गंभीर है। सरकार निलंबन (Suspended) जैसी कार्यवाही लगातार कर रही है। निलंबन की एक कार्यवाही ऊर्जा विभाग (Energy Department) ने आज सोमवार को की। विभाग ने एक लाइन अटेंडेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित (line attendant suspended) कर दिया है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कर्तव्यों में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के आरोप में सेंवढ़ा संभाग अंतर्गत आने वाले भाण्डेर वितरण केन्द्र में पदस्थ लाइन परिचारक (लाइन अटेंडेंट) छोटे लाल कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई विधायक निधि, मिलेगा जनता को लाभ
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। निर्देशों के पालन में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने मैदानी अधिकारी- कर्मचारियों से कहा है कि वे कार्य के प्रति गंभीर रहें।
ये भी पढ़ें – कांग्रेसी चाहते है कि गांधी जी का कांग्रेस खत्म करने का सपना राहुल पूरा करें : डॉ मिश्रा
विभाग प्रमुख ने कहा है कि किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सचेत किया है कि राजस्व वसूली और उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कंपनी जिम्मेदार है। इस जिम्मेदारी के निर्वहन में लाइन स्टॉफ से लेकर इंजीनियर तक किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें – इंटर कास्ट लव मैरिज से बौखलाए परिजन, दी जान से मारने धमकी, प्रेमी जोड़ा पहुंचा SP के पास
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

