बिजली कटौती से नाराज लोगों ने बिजली कर्मी की कर दी धुनाई

Electricity-cut-by-electricians-angry-people

भोपाल। नजीराबाद थाना इलाके में चोरी की बिजली जलाने की शिकायत के बाद में एक घर पहुंचे विधुतकर्मी पर गांव वालों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में मारपीट और शासकीय कार्य में बांधा का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम रतनपुर में विधुतकर्मी पवन कुमार सिंह मांगीलाल के घर पहुंचे थे। उन्हें मांगीलाल के घर और खेत में चोरी की लाइट जलाने की सूचना मिली थी। जहां पहुंचते ही मांगीलाल ने पवन से अभद्रता कर दी। दोनों के बीच में विवाद बडऩे के बाद में आजाद, इंदल सिंह गुर्जर और मांगीलालर ने पवन की व उनकी टीम की धुनाई कर दी। जिसके बाद में फरियादी ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews