बैरागढ़ के सिविल अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने वाली दो नर्सेस बर्खास्त, प्रसूता की हुई थी हेमरेज से मौत

बैरागढ़ के सिविल अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने वाली दो नर्सेस बर्खास्त, प्रसूता की हुई थी हेमरेज से मौत

DISMISS RED STAMP TEXT ON WHITE

BHOPAL NEWS : प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने पर दो नर्सिंग ऑफिसर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। प्रसव में लापरवाही के कारण प्रसूता की मृत्यु हो गई थी। जांच में नर्सिंग ऑफिसर पूजा परिहार एवं अफसाना बानो को दोषी पाया गया था। दोषियों पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर भोपाल द्वारा सेवा समाप्ति अनुशंसित की गई है।

प्रसूति के उपरांत पोस्टपार्टम हेमरेज के कारण प्रसूता की मृत्यु

बकानिया निवासी 24 वर्षीय आशा नगर 15 अगस्त 2023 को प्रसव के लिए सिविल अस्पताल बैरागढ़ में भर्ती हुई थी। 18 अगस्त को प्रसूति के उपरांत पोस्टपार्टम हेमरेज के कारण प्रसूता की मृत्यु हो गई थी । मृत्यु के कारणों की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल द्वारा जांच दल गठित किया गया था। जांच दल की रिपोर्ट एवं अभिमत के आधार पर पूजा परिहार और अफसाना बानो को मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण नियम 1966 के नियम 14(3) के अंतर्गत निलंबित किया गया था। संबंधितों द्वारा प्रस्तुत उत्तर समाधान कारक ना पाए जाने पर विभागीय जांच की गई थी। विभागीय जांच में दोनों कर्मचारियों को कर्तव्यों में लापरवाही का दोषी पाया गया।

इस प्रकरण में नर्सिंग ऑफिसर्स की संयुक्त लापरवाही

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इस प्रकरण में नर्सिंग ऑफिसर्स की संयुक्त लापरवाही पाई गई है। दोनों कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की गई है। इस प्रकरण में एक चिकित्सक को स्वास्थ्य आयुक्त द्वारा निलंबित किया गया था, जिसकी विभागीय जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी। डॉ तिवारी ने कहा कि विभाग द्वारा मातृ मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण का ऑडिट करवाया जाता है। जिससे मेटरनल डैथ के कारणों की पहचान कर उनमें सुधार लाया जा सके। सेवा प्रदायगी में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जावेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews