भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली एक महिला का नहाते वक्त मोबाइल फोन से वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला गृहणी है। उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह अपनी ड्यूटी पर चला गया। करीब साढ़े दस बजे घर के काम निपटाने के बाद महिला नहाने के लिए बाथरूम में पहुंची। इसी दौरान बिल्डिंग में रहने वाले धराबाद बिहार निवासी रंजीत उर्फ सौरभ नाम के इंजीनियरिंग छात्र बाथरूम की खिड़की से महिला का अपने मोबाइल फ ोन से वीडियो बनाने लगा। तभी अचानक महिला की उस पर नजर पड़ गई। महिला ने खुद को संभाला और तुरंत बाहर आई और सीढिय़ों के पास डक्ट में छिपे बैठे आरोपी युवक को पकड़ कर उसका मोबाइल ले लिया। इसके बाद में महिला ने पति को कॉल कर घर बुला लिया। डायल 100 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर प्रकण दर्ज करा दिया।
इंजीनियरिंग छात्र बना रहा था नहाती महिला का वीडियो, गिरफ्तार

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें