
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंजीनियर्स डे (Engineer’s Day 2025) के अवसर पर घोषणा करते हुए मध्य प्रदेश में इंजीनियरिंग रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने का ऐलान किया, PWD द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभियंताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ये रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अभियंताओं को अनुसंधान कार्यों में सहयोग प्रदान करेगा जल्दी ही हम इसका लोकार्पण करेंगे।
राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज सर मोक्षकुंडम विश्वैश्वरिया की जयंती पर आयोजित “अभियंता दिवस समारोह 2025” का आयोजन किया गया, पीडब्ल्यूडी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं व संविदाकारों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। साथ ही लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप, न्यूज लेटर एवं लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली का लोकार्पण भी किया।
अभियंता का अर्थ है आरंभ कर्ता, शुभारंभकर्ता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा अभियंता का अर्थ है आरंभ कर्ता, शुभारंभकर्ता, मैं आपका स्वागत करता हूँ, उन्होंने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि सृष्टि का प्राकट्य भी इसी शब्द से गौरवांवित हुआ है, याद रखिये परमात्मा और जनता के बीच की कड़ी है अभियंता, मैं आपका अभिनन्दन करता हूँ।
सबसे बड़ा सृजनकर्ता अभियंता ही है
मुख्यमंत्री ने कहा हमारे यहाँ पुराने ऐसिहासिक महत्व की इमारतों को इंजीनियर्स ने बनाया लेकिन विध्वंस की प्रवृत्ति वालों ने इसे तोड़ दिया, ये विसर्जन वाले लोग हैं लेकिन हम तो सृजन करने वाले लोग है और फिर अभियन्ता तो सबसे बड़ा सृजनकर्ता है।
“लोक निर्माण से लोक कल्याण” कल्पना की प्रशंसा
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण से लोक कल्याण की तारीफ करते हुए कहा कि कल्पना ही बहुत सुन्दर है यदि सभी मंत्रालय इसी भाव को लेकर चलें तो बात और अच्छी होगी, आज हमारी सरकार के की नवाचारों की दूसरी राज्यस अर्कारें अपना रही है ये गौरव की बात है।
ताजमहल बनाने वालों के हाथ काटने वाला दौर चला गया
डॉ मोहन यादव ने कहा कि ताजमहल बनाने वालों के हाथ काटने वाला दौर चला गया आज तो हमारे देश के अभियंताओं के कामों को दुनिया तक पहुँचाने का समय है उनके काम को दिखाने का समय है, उन्होंने कहा कि आपने एक मांग की है निश्चित है इसकी जरुरत है मैं इस बात की घोषणा करता हूँ कि मध्य प्रदेश में इंजीनियरिंग रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोला जाएगा, जहां अभियंताओं को नवीन तकनीक और कार्यपद्धति का प्रशिक्षण मिलेगा।
लोक निर्माण से लोक कल्याण की कल्पना अत्यंत प्रभावी है। प्रदेश का प्रत्येक विभाग इसी दिशा में निरंतर अग्रसर होकर कार्य कर रहा है : CM@DrMohanYadav51 @pwdminmp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/5xA1kBcwD4
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 15, 2025
मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा, जहां अभियंताओं को नवीन तकनीक और कार्यपद्धति का प्रशिक्षण मिलेगा : CM@DrMohanYadav51 @pwdminmp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/vAPaJWdjR1
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 15, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

