पूर्व मंत्री का खुलासा,आखिर क्यों फूट फूट कर रोए सिंधिया

पूर्व मंत्री का  खुलासा,आखिर क्यों फूट फूट कर रोए सिंधिया

भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने ऑपरेशन लोटस 2 का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि किस तरह से ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों को इस बात के लिए तैयार किया गया कि वे अब बगावत कर दें। इमरती ने बताया कि वह होली का त्योहार मनाने अपने मायके भांडेर गई थी। अचानक फोन आया कि जल्दी ग्वालियर आइए ।महाराज ने बुलाया है। मैंने अपने साथी मंत्रियों और विधायकों जो सिंधिया समर्थक थे को फोन लगाया तो पता चला कि उनके पास भी केवल इतनी ही सूचना है।

ग्वालियर पहुंचने के बाद हमें कहा गया कि सीधे दिल्ली चलना है ,लेकिन क्यों, यह नहीं पता ।हम सब ग्वालियर के महाराजपुरा एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंचे और उसके बाद गुड़गांव। वहां एक बड़े होटल में हमें ठहराया गया जहां सिंधिया जी आए और उनके साथ बीजेपी के कुछ नेता जी थे ।यहीं पर सिन्धिया जी ने खुलासा किया कि वे बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं ।उसके बाद बीजेपी के नेता चले गए और सिंधिया जी और हम लोग रह गए ।सिंधिया जी ने पूछा कि क्या तुम लोग भी मेरे साथ इस्तीफा दोगे।

इस पर मैंने यानी इमरती देवी ने कहा कि महाराज तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा। सब आपका ही तो है। इतना सुनते ही सिंधिया ने इमरती देवी को गले लगा लिया और फूट-फूट कर रोने लगे। मंत्री और विधायकों ने सिंधिया को विश्वास दिलाया कि आप एक क्षण भी जो आदेश करेंगे उसे मानने में हम देर नहीं करेंगे। सभी ने इस्तीफे के लिए हां कर दी। इसके बाद हम सबको बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया जहां अब हम होटल में हैं और हम सब ने कांग्रेस छोड़कर इस्तीफा दे दिया है। हमारे लिए पार्टी बाद में है ।सिंधिया जी का आदेश सर्वोपरि है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews