कोरोना के नाम पर विधानसभा का सत्र बढाने का फेक ट्वीट, मामला दर्ज

कोरोना के नाम पर विधानसभा का सत्र बढाने का फेक ट्वीट, मामला दर्ज

संजय दीक्षित. मध्य प्रदेश के सियासी ड्रामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के ट्विटर अकाउंट से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। हाल ही में 16 मार्च 2020 को बजट सत्र प्रारंभ होने जा रहा है इसी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गवर्नर लालजी टंडन से मुलाकात भी की है। उसी के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के नाम से फेक न्यूज़ सामने आ रहे है ।

दरअसल बताया जा रहा है कि एमपी विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक आदेश जारी किया है जिसमें लिखा है कि कोरोना वायरस के चलते विधानसभा सत्र को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह ट्वीट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैलने लगी। इस के फैलने के बाद यह भी कहा जा रहा था कि कमलनाथ सरकार की जीवन रेखा 10 दिनों के लिए बढ़ गई है।

एक तरफ ट्विटर अकाउंट को लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था उसके कुछ ही समय बाद विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा कि यह ट्वीट फेक है और टि्वटर अकाउंट भी फेक है। उन्होंने साफ कहा कि किसी ने मेरे नाम का फेक अकाउंट बना रखा है। मैंने इस पूरे मामले कि शिकायत साइबर क्राइम में दर्ज करवा दी है। साइबर क्राइम इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। उन्होंने यहां तक कहा कि विधानसभा अध्यक्ष लिखित आदेश जारी करता है तथा उसमें विधानसभा सचिव के हस्ताक्षर भी होते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews