भोपाल में महिला फिजियोथैरेपिस्ट ने की अस्पताल में चोरी, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला ने अस्पताल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
Srinivas Lewis arrest

सांकेतिक तस्वीर

Bhopal News : राजधानी भोपाल हमेशा ही मीडिया में किसी-न-किसी विषय को लेकर चर्चा में बना रहता है। इसी बीच चोरी की एक वारदात ने आसपास के इलाके में खलबली मचा दी है। दरअसल, एक महिला ने अस्पताल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना मिसरोद थाना क्षेत्र का है। जब एक फिजियोथैरेपिस्ट महिला हॉस्पिटल पहुंची और मंदिर से चांदी की लक्ष्मी जी की मूर्ति चुरा ली। जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

घटना CCTV में कैद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला मंदिर से चांदी की मूर्ति ले जा रही है। आरोपी महिला चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए लग्जरी कार से आई थी। फिलहाल, पुलिस ने महिला के पास से मूर्ति बरामद कर ली है। जिसकी कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1046310297″]

आगे की कार्रवाई जारी

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। पिता की फैक्ट्री और बंगला बिक चुका था। ज्योतिषी ने उसे चांदी से बनी लक्ष्मी जी की मूर्ति की पूजा करने की सलाह दी थी, लेकिन पैसे की कमी के कारण वह मूर्ति खरीद नहीं सकती थी, इसलिए उसने मूर्ति चुराने का फैसला किया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जितेंद्र यादव, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews
भोपाल में महिला फिजियोथैरेपिस्ट ने की अस्पताल में चोरी, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने किया गिरफ्तार