अजय कनाडे हत्याकांड : पुलिस पर पथराव करने वाले 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

अजय कनाडे हत्याकांड : पुलिस पर पथराव करने वाले 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

शहर के जाने माने अस्पताल हमीदिया में तैनात पुलिस बल पर पथराव करने के मामले में आज पुलिस ने नामजद और अन्य 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। भोपाल के शाहजहांनाबाद में हुए अजय कनाडे हत्याकांड में मृतक के परिजनों द्वारा प्रदर्शन किया गया था, जिसको गंभीरता से लेते हुए अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

दरअसल, प्रदर्शनकारी मृतक के शव को घर ले जाने के साथ ही आरोपरियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। जिसपर पुलिस ने कई बार प्रदर्शनकारियों को अस्पताल से बाहर खदेड़ दिया था, पर फिर भी बार बार भीड़ जमा हो रही थी। प्रदर्शन देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा सिर्फ मरीज के परिजनों और अस्पताल स्टॉफ को अंदर आने की अनुमति दी गई थी,  जिससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज एफआईआर दर्ज की है।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि शुक्रवार यानि 14 अगस्त की रात 23 साल के अजय कनाडे जो कि बाजपेई नगर का रहने वाला था उसकी कुछ विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया था। पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक के समर्थन बड़ी संख्या में अस्पताल में जमा हो गए और शव को घर ले जाने की मांग करने लगे। इसको देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बता दें कि इस मामले में 11 आपोरियों में से 3 को पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews