MLA रेस्ट हाउस परिसर में लगी आग, मची सनसनी

MLA रेस्ट हाउस परिसर में लगी आग, मची सनसनी

Bhopal -Fire in MLA rest house premises : भोपाल में मंगलवार शाम अचानक विधायक विश्राम गृह परिसर में आग  लग गई, विश्राम ग्रह के N 2 ब्लॉक के पीछे लकड़ी के ढेर में यह आग लगी जो देखते ही देखते फैलने लगी,  मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी, हालांकि लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की भी कोशिश की, लेकिन आग फैलने लगी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, आग लगते ही मौके पर सनसनी फैल गई, जिस जगह आग लगी वहाँ बड़ी संख्या में सूखी लकड़ियाँ रखी हुई थी, इसके साथ ही विश्राम गृह की बिल्डिंग भी नजदीक थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

गनीमत रही की आग से कोई बड़ा नुकसान हो पाता उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है, आसपास के लोगों की माने तो लकड़ियों के ढेर में किसी ने जलती सिगरेट फेंकी जो शायद आग लगने का कारण बनी।

[dgv_vimeo_video id=”820911356″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews