CM शिवराज सिंह के कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी से लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज बड़ा हादसा होते होते रह गया है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Chief Minister Shivraj Singh Chauhan)  की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। यहां स्कूल शिक्षा विभाग  (School Education Department) के एक कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई तो अचानक आग लग गई, जिससे पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े.. Scholarship: सरकारी-निजी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश- 3 दिन के अंदर पूरा करें यह काम

दरअसल, मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा पर आयोजित अनुगूँज-2021 का आयोजन का समापन समारोह था। सुभाष स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। साथ ही यहां स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) भी मौजूद थे।

इस दौरान जैसे ही कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति खत्म हुई आतिशबाजी से अचानक आग लग गई और अचानक अफरा-तफरी मच गई लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद को नियंत्रण करने के निर्देश दिए और लोगों को संभाला आग पर काबू पा लिया गया है।गनिमत रही की कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ और इसके पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़े.. MP Transport: बसों-परमिट को लेकर गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री ने खुद आगे आकर मोर्चा संभाला और बच्चों को सुरक्षित करने के साथ-साथ आग बुझाने के भी पर्याप्त निर्देश को देते गए और इसके चलते आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो पाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों (School Student) का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहेंगे और बच्चों को प्रोत्साहन देने की मध्य प्रदेश सरकार की योजना लगातार आगे चलती रहेगी। उन्होंने बच्चों को उत्साह के साथ मध्य प्रदेश के नव निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगी आग को लेकर पुलिस ने बयान दिया है कि पतले कागज की वर्षा के बाद कागज के टुकड़े हैलोजन पर गिरे थे, जिसके चलते आग लगी। घटना के बाद फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाई गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews