मध्य प्रदेश को मिली पांच नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात, केंद्र ने दी मंज़ूरी

mp news, medical college

भोपाल। मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। बीते कई सालों से प्रदेश में मेडिकल व्यवस्था काफी खस्ता हाल में है और डाक्टरों की कमी के चलते स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने को मंज़ूरी दी है। श्योपुर, नीमच, मंदसौर, राजगढ़ और मंडला में ये कॉलेज खोले जाएंगे। इनके अलावा 6-7 और कॉलेजों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। एक कॉलेज खोलने में लगभग 325 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

केंद्र से मिलेगी 60 फीसदी राशि

केंद्र सरकार मेडिकल कॉलेज के लिए 60 फीसदी राशि राज्य सरकार को देगी शेष 40 फीसदी राज्य सरकार को देना होगी। इसके लिए 195 करोड़ (60 फीसदी) राशि केंद्र सरकार व 130 करोड़ राज्य सरकार देगी। इनके साथ जिला अस्पतालों को संबध्द कर ये कॉलेज शुरू किए जाएंगे। प्रदेश में डाक्टरों की कमी इन मेडिकल कॉलेज के खुलने से दूर होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि कई राज्यों में नए कॉलेज खोलने के लिए मंजूरी दी गई है। इसमें मप्र में फिलहाल पांच कॉलेज शुरू करने की मंजूरी दी है। हालांकि, अनुमति संबंधी किसी तरह का पत्र मिलने से चिकित्सा शिक्षा विभाग के अफसरों ने इंकार किया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews