पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी का हार्ट अटैक से निधन, कमलनाथ ने जताया शोक

पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी का हार्ट अटैक से निधन, कमलनाथ ने जताया शोक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक व भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया| वे बीते चार दिनों से भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है|

एक प्रखर आदिवासी नेता के रूप में बट्टी को जाना जाता रहा है। वह अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2003 में विधायक रह चुके हैं| रविवार शाम छह बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले दो अटैक आ चुके थे| जिसके बाद रविवार को उन्हें तीसरा अटैक आया। बता दें कि 2003 के विधानसभा चुनाव में मनमोहन शाह भाट्टी विधायक बने थे और 2008 के चुनाव में भी उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी और काफी कम वोटों से हार का सामना करना पड़ा था|

कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर मनमोहन शाह बट्टी के निधन पर दुःख जताया है| उन्होंने लिखा-छिन्दवाड़ा ज़िले की अमरवाडा विधानसभा के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी के दुःखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews