Hindi News

होली पर भोपाल मंडल से चलेगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए होली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
होली पर भोपाल मंडल से चलेगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

holi special train

रेल प्रशासन द्वारा होली त्यौहार में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से मंडल से 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस होली स्पेशल ट्रेनों के आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। ये स्पेशल ट्रेने इस प्रकार है-

यह रहेगा शेड्यूल 

1) गाड़ी संख्या 02192/02191 रीवा-रानी कमलपति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (01-01 ट्रिप) :- गाड़ी 02192 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी 2026 को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 02191 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

रीवा-रानी कमलपति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शेड्यूल

2) गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलपति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप) :- गाड़ी 02186 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 02 एवं 03 मार्च 2026 को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 02185 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 02 एवं 03 मार्च 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 01704/01703 भोपाल-रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन शेड्यूल 

3) गाड़ी संख्या 01704/01703 भोपाल-रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन (01-01 ट्रिप) :- गाड़ी 01704 भोपाल से रीवा स्पेशल ट्रेन 05 मार्च 2026 को भोपाल से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 20:45 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 01703 रीवा से भोपाल स्पेशल ट्रेन 05 मार्च 2026 को रीवा स्टेशन से रात 22:20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 09:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर- स्पेशल ट्रेन

4) गाड़ी संख्या 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप) :- गाड़ी 01667 रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी एवं 02 मार्च 2026 को रानी कमलापति से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दूसरे दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 01668 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी एवं 03 मार्च 2026 को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

रेल्वे की अपील 

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए होली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !