एमपी ऑनलाईन से बिजली बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर

एमपी ऑनलाईन से बिजली बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| एमपी ऑनलाईन (MP Online) के माध्यम से बिजली बिल भुगतान (Electricity bill payment) करने वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumer) के लिए अच्छी खबर है| अब उन्हें सुविधा शुल्क नहीं देना होगा। अभी सुविधा शुल्क बिल की राशि के अनुसार पॉंच अथवा दस रूपए एम.पी. ऑनलाईन द्वारा ली जाती थी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के ऐसे उपभोक्ता जो एमपी ऑनलाईन के माध्यम से बिजली बिल भुगतान करते हैं, उन्हें एमपी ऑनलाईन के माध्यम से बिजली बिल भुगतान करने पर सुविधा शुल्क नहीं देना होगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की पहल पर एमपी ऑनलाईन द्वारा वॉलेट सिस्टम का क्रियान्वयन कर बिजली बिलों के भुगतान के लिए उसमें अग्रिम रूप से कंपनी के खाते में 60 लाख रूपये की राशि जमा की है। इसी परिप्रेक्ष्य में निर्णय लिया गया है कि अब एमपी ऑनलाईन के पोर्टल एवं कियोस्क के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करने पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

एमपी ऑनलाईन के कियोस्क हर गांव, कस्बों से लेकर बड़े-बड़े शहरों में मोहल्ले-मोहल्ले में स्थापित हैं। बिजली उपभोक्ता इन कियोस्क पर जाकर आसानी से बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिये बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिल भुगतान के लिये एक बेहतर विकल्प के तौर पर एमपी ऑनलाईन पोर्टल एवं कियोस्क के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews