दीपिका पोर्न फिल्म में काम करती तब टैक्स फ्री करती क्या सरकार: गोपाल भार्गव

दीपिका पोर्न फिल्म में काम करती तब  टैक्स फ्री करती क्या सरकार: गोपाल भार्गव

भोपाल।  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने होशंगाबाद में बेहद विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा दीपिका पादुकोण की एसिड अटैक पर आधारित फिल्म छपाक को टैक्स फ्री करने को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है ।दीपिका द्वारा फिल्म के प्रमोशन के लिए जेएनयू  जाना इस फिल्म को टैक्स करने की वजह बना है, ऐसा गोपाल भार्गव का मानना है ।उन्होंने आगे कहा है कि क्या  दीपिका यदि पोर्न फिल्म में अभिनय करती तो भी सरकार उसे टैक्स फ्री कर  देती? गोपाल की इस टिप्पणी पर देश भर में बवाल मचेगा इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 यह भी बोले गोपाल…

–  फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका और मप्र सरकार की विचारधारा एक सी है 

-देश में इस समय बौद्धिक हमला किया जा रहा है

– मप्र सरकार यदि मर्द सरकार है तो रेत माफिया, शराब माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया पर करे कार्रवाई

-नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित संगोष्ठी में शामिल होने आए भार्गव

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews