सरकार ने बढ़ाई कोरोना योद्धा योजना, 60 दिन के पैरोल पर रिहा होंगे बंदी

नरोत्तम मिश्रा

इंदौर, आकाश धोलपुरे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए पुलिस जवानों के लिए कोरोना योद्धा योजना 2 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। अगर कोई जवान कोरोना ड्यूटी करते हुए शहीद होता है योजना अंतर्गत तो उसे 50 लाख की राशि दी जाएगी। वहीं पुलिस सेंट्रल वेलफेयर से उसके परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 1 लाख की राशि दी जाएगी। कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार इंदौर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने हालात का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

ऑस्ट्रेलियाई अखबार में छपे ऑर्टिकल को लेकर दिग्विजय का ट्वीट, तन्खा ने दिया ये जवाब

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इंदौर में पुलिस के 724 जवान संक्रमित हुए। इनमें से 111 अभी अस्पताल में भर्ती है और 106 अच्छी हालत में हैं वहीं 5 आईसीयू में हैं। इसी के साथ गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना  संक्रमण की दूसरी लहर में न्यायालय से जमानत नहीं हो रही है। ऐसे में दंडित बंदियों को फिर से 60 दिन का पैरोल स्वीकृत किया जाएगा। इसके तहत राज्य भर से करीब 4500 बंदी को पैरोल पर 60 दिन के लिये रिहा होकर घर जाएंगे। इसी के साथ उन्होने कहा कि इंदौर जिले में ऑक्सीजन व रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी को जल्द दूर किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews