राज्यपाल और शिवराज ने भी घंटी बजाकर व्यक्त किया आभार

राज्यपाल और शिवराज ने भी घंटी बजाकर व्यक्त किया आभार

भोपाल। जनता कर्फ्यू के दौरान पीएमम मोदी के आह्वान पर रविवार शाम मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिला लालजी टंडन ने भी घंटी बजाकर देश की सेवा में लगे लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ मौजूद टीम ने भी शंख और घंटियां बजाकर डाक्टरों, सफाईकर्मियों, आवश्यक सेवा देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी पत्नी साधना सिंह के साथ ताली बजाकर पीएम मोदी के इस आह्वान मे उनका साथ दिया। उन्होने कहा कि पूरा देश ऐसे लोगों का ऋणी है जो इस कठिन समय में हमारे लिये खतरा उठाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews