हर बूथ पर हमारी मजबूत पकड ही हमें ऐतिहासिक विजय दिलाएगी: रामेश्वर शर्मा

har-booth-par-hamari-pakad-mazbot

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने गांधीनगर भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हर बूथ पर हमें भाजपा का कमल खिलाना है , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने जो प्रगति की वह हमारी पूंजी है भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ एवं हुजूर विधानसभा में हुए व्यापक विकास कार्यो के साथ हमें नागरिक बंधुओ के बीच जाना है घर घर भाजपा का कमल खिलाने का आग्रह करना है , विधायक शर्मा ने कहा की कांग्रेस विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है उनका जवाब हमे हर बूथ पर भाजपा का कमल खिलाकर देना है। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप खरे , मंडल अध्यक्ष प्रथ्वीराज त्रिवेदी , श्याम विजयवर्गीय, तुलसीराम बडबोतिया सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ से आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा हुई ।

गांधीनगर में विधायक रामेश्वर शर्मा का जनसंपर्क शनिवार को

विधायक रामेश्वर शर्मा शनिवार को गांधीनगर भाजपा मंडल के विभिन्न क्षेत्रो में नागरिक बंधुओ के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता उनके साथ सम्मिलित रहेंगे ! जनसंपर्क के दौरान विधायक शर्मा प्रातः 08:30 बजे बिट्ठल नगर , जैन  नगर , निर्मल एन्क्लेव , ग्रीन एकड़ कॉलोनी , जैन मंदिर, जानकी नगर , नयापुरा , ओम शिव ग्लोबस , राजस्थान स्वीट्स , वल्लभ नगर , रामा कॉलोनी , हनुमान मंदिर हलालपुर , हलालपुर काली मंदिर , सावन नगर , ओम नगर , विजय नगर , सिंगारचोली फाटक, इन्द्र्विहार, पतंजली , हरिओम बस्ती , अब्बास नगर , बी डी ए क्वार्टर , पीपलनेर , नयी बस्ती, महावीर चौराहा, अर्जुन वार्ड , राधा कृष्ण मंदिर , शिव मंदिर . धाकड़ चौराहा, काली मंदिर चौराहा , झुलेलाल मार्केट , बीएस स्टेण्ड , पर्णकुटी , लेकपर्ल कॉलोनी , कबीर धाम , गार्डन स्टेट , कर्नल कॉर्नर , सुविध विहार , दाता कॉलोनी , साईं बाबा रेसीडेंसी, इंद्रा नगर , सत्यम कॉलोनी , सर्वोदय कॉलोनी , कैलाश नगर , नंदा नगर , कैंप 12 सहित अन्य स्थानों पर जनता के बिच पहुंचकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेंगे !

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews