मप्र के इन जिलों में हो सकती है अति भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

मप्र के इन जिलों में हो सकती है अति भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लम्बे इन्तजार के बाद बारिश (Rain) का मौसम बना है| पिछले दो दिनों से प्रदेश अनेकों हिस्सों में बारिश भी हुई है| उत्तर-पश्चिम मप्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होने के बाद अभी दो सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते अभी तीन दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है| मौसम विभाग (Weather Departmen) ने अगले 24 घंटे कई जिलों में अति भारी बारिश और भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert) जारी की है|

दस जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, दमोह, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, दतिया एवं भिंड जिले में मौसम विभाग द्वारा अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है| वहीं सीधी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, हरदा, देवास, मुरैना एवं श्योपुर जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है|

पूरे अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद
प्रदेश में सक्रिय सिस्टम के कारण अभी दो तीन दिन अच्छी बारिश की संभावना है| वहीं गुरूवार को एक और सिस्टम बनने की संभावना है, इसके अलावा 16 अगस्त के आस-पास भी एक और शक्तिशाली कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिले हैं। इस वजह से अगस्त माह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews