अब हिंदी में होंगे बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी के सभी कामकाज

अब हिंदी में होंगे बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी के सभी कामकाज

भोपाल। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी ने अहम फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी का पूरा कामकाज अब हिंदी में होगा। यूनिवर्सिटी की तरफ से इस संबंध में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। हालांकि जरूरत पड़ने पर हिंदी के साथ उसका अंग्रेजी भाषा में अनुवाद के तौर पर भी कामकाज किया जा सकेगा, लेकिन हिंदी में कामकाज करना अनिवार्य रहेगा। अब तक यूनिवर्सिटी के सरकारी कामकाज की भाषा तय नहीं थी।

सुविधा के अनुसार अधिकारी कभी अंग्रेजी में, तो कभी हिंदी में कामकाज करते थे। इधर, यूनिवर्सिटी के इस कदम की सरकार ने तारीफ की है। सरकार ने यूनिवर्सिटी के कुलपति के साथ रजिस्ट्रार को ये कदम उठाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सरकार ने कहा है कि सीएम कमलनाथ भी हिंदी को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की सलाह दे चुके हैं। यूनिवर्सिटी ने इसे अमल में लाकर सीएम की मंशा को एक कदम आगे बढ़ाया है। मध्यप्रदेश में लगातार हिंदी को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि लोग अपनी राष्ट्र भाषा को बेहतर तरीके से सीख और समझ सकें। इसके लिए स्कूलों को भी हिदायत दी गई है कि हिंदी भाषा की तरफ अंग्रेजी जितना ध्यान दें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews