भाजपा नेता के बयान की आईएएस एसोसिएशन ने की भर्त्सना

transfer-of-ias-officer-in-madhya-pradesh-

भोपाल। मध्यप्रदेश के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के द्वारा राजगढ़ की महिला कलेक्टर के खिलाफ दिए गए बयान पर अब आईएएस एसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है । मुख्य सचिव मध्यप्रदेश को लिखे गए एक पत्र के माध्यम से मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आईपीसी केसरी ने इसे बेहद असम्मानजनक और महिला अधिकारी के प्रति असम्मानित बताते हुए इसकी भर्त्सना की है।

केसरी ने अपने पत्र में लिखा है कि जिला अधिकारी अपने कर्तव्य का पालन कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर रहे थे और किसी भी सार्जवनिक मंच से किसी राजनेता के द्वारा उनके प्रति दिया गया यह बयान बेहद निंदनीय है और एसोसिएशन इसकी कड़ी निंदा करता है। इसके पहले राज्य प्रशासनिक सेवा संघ भी अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई को जायज ठहरा चुका है और पूर्व मंत्री के बयान को लेकर कल राजगढ़ जिले के अधिकारी कर्मचारी 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल की घोषणा भी कर चुके हैं। अब यह तय है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और आगे बढ़ेगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews