भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में तबादलों (MP Transfers) का दौर जारी है। MP में IAS-IPS के लगातार तबादले के बीच 1992 बैच के IAS केसी गुप्ता (IAS KC Gupta) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सहकारिता विभाग के पद पर पदस्थ किए जाने का आदेश जारी किया गया है। यहाँ देखें लिस्ट
Read More : MP में बढ़ेंगे रोजगार के साधन, MNREGA को लेकर CM Shivraj के अधिकारियों को बड़े निर्देश
जारी आदेश के मुताबिक IAS केसी गुप्ता द्वारा प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन, सहकारिता विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के बाद 1990 बैच के IAS अजीत केसरी (IAS Ajit Keshri), अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण कृषि विकास विभाग और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिए जाएंगे।
