
IAS Transfer : मप्र में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हैं राजनीतिक दल अपनी तैयारी में लगे हैं तो चुनाव आयोग अपनी तैयारी में लगा है इधर मप्र शासन भी चुनाव पूर्व तैयारियों में लगा है। शासन चुनाव से पहले तबादला प्रक्रिया को पूरी करने में लगा है।
तबादला आदेश में 7 IAS अधिकारियों के नाम
प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से राज्य शासन लगातार अधिकारियों के तबादले कर रहा है, अब शासन ने IAS अधिकारियों की तबादला आदेश जारी किये है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दो आदेश में कुल 7 अधिकारियों के नाम है जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है।
इन IAS अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा
- सिद्धार्थ जैन CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ को CEO जिला पंचायत इंदौर
- नवीत कुमार धुर्वे उप सचिव मप्र शासन को CEO टीकमगढ़
- श्रीमती वंदना शर्मा CEO जिला पंचायत इंदौर को उप सचिव मप्र शासन
- प्रखर सिंह SDM डबरा जिला ग्वालियर को SDM राजनगर जिला छतरपुर
- हिमांशु चन्द्र CEO जिला पंचायत शहडोल को उप सचिव मप्र शासन
- गौरव बैनल CEO स्मार्ट सिटी भोपाल को अपर कलेक्टर इंदौर
- राजेश कुमार जैन अपर संचालक NHDC खंडवा को CEO जिला पंचायत शहडोल


लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

