आईएएस ने कार्रवाई के लिए लिखा डीजीपी को पत्र

Power-company-seeks-mobile-sim-from-retired-officers

भोपाल।

मध्य विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक आईएएस विशेष गढ़पाले ने मध्य प्रदेश के डीजीपी व्हीके सिंह को एक पत्र लिखकर मुरैना पुलिस की कार्रवाई पर रोष प्रकट किया है और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।दरअसल बिजली विभाग का आरोप है कि टीआई कुशल सिंह भदोरिया, जो मुरैना थाने में पदस्थ हैं, के द्वारा मुरैना क्षेत्र के डीजीएम बिजली विभाग आर एस भदौरिया और सहायक प्रबंधक निखिल शर्मा पर बिजली का बिल कम करने के लिए दबाव डाला गया और ऐसा ना करने पर उन्हें अकारण 3:30 घंटे थाने में बैठा कर रखा गया ।इस बात को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल की भी धमकी दी थी ।विशेष गढ़पाले ने अपने पत्र में डीजीपी को लिखा है कि मुरैना क्षेत्र बेहद संवेदनशील इलाका है और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बिजली विभाग हर संभव संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। लेकिन इस घटना ने न केवल अधिकारियों कर्मचारियों का मनोबल तोड़ा है बल्कि पुलिस की नाजायज कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। गढ़पाले ने अपने पत्र के माध्यम से डीजीपी से तत्काल टीआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews