IIFA अवार्ड 2020 की घोषणा करने भोपाल आ रहे हैं सलमान खान

IIFA अवार्ड 2020 की घोषणा करने भोपाल आ रहे हैं सलमान खान

भोपाल। मध्य प्रदेश में आईफा अवार्ड 2020 का आयोजन होने जा रहा है। प्रदेश के भोपाल और इंदौर में यह कार्यक्रम होगा। बॉलिवुड के फैमस एक्टर सलमान खान तीन फरवरी को भोपाल आ रहे हैं। वह आईफा अवरार्ड की घोषणा करेंगे। वह सीएम कमलनाख के साथ भोपाल के मिंटो हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उनके साथ कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी रहेंगी।

दरअसल, इस बार आईफा अवार्ड की मेज़बानी मध्य प्रदेश करने जा रहा है। इसकी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। तीन फरवरी को सलमान खान भोपाल में अवार्ड फंक्शन की तारीख का ऐलान करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फंक्शन 27 मार्च से 29 मार्च के बीच होने की उम्मीद है। भोपाल में एक दिन और बाकी कार्यक्रम इंदौर में होना हैं। आईफा अवार्ड में 400 से अधिक फिल्म कलाकार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री से पांच हजार से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम लगभग तय है। आयोजक कंपनी विजक्राफ्ट ने होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज की लोकेशंस भी देखी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews