MP में पुलिसकर्मियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक, DGP ने जारी किए आदेश

MP में पुलिसकर्मियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक, DGP ने जारी किए आदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
प्रदेश में बढते कोरोना संक्रमण (Corona Crisis) को देखते हुए मध्यप्रदेश (MadhyPradesh) में सभी पुलिसकर्मियों के मुख्यालय (PHQ) छोड़ने पर रोक लगा दी गई है । छुट्टियों के दौरान पुलिसकर्मियों के मुख्यालय छोड़ने के आदेश पर डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस  वीके जौहरी (DGP VK Johri) ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।हालांकि विशेष परिस्थितियों में जोन के पुलिस महानिरीक्षक की अनुमति से ही अवकाश पद जा सकेंगे।इस संबंध में डीजीपी ने सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।यह फैसला अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।

आदेश के मुताबिक अब पुलिसकर्मियों को छुट्टी के दौरान मुख्यालय छोड़ने की अनुमति जोन प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक से लेनी होगी। इसके साथ ही उन्हें यह अनुमति विशेष परिस्थियों में ही दी जाएगी। यह फैसला अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।आदेश के मुताबिक पुलिसकर्मियों द्वारा कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही वे इसे लेकर सावधानी भी नहीं बरत रहे हैं। वे इसे लेकर लगातार लापरवाही बरत रहे हैं जिससे पुलिसकर्मियों में इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के अवकाश से लौटने पर उन्हें होम क्वारंटाइन नहीं कराया जा रहा है। अब इस आदेश के बाद पुलिसकर्मियों को कोरोना की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दे कि  मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 32000 हजार के करीब पहुंच गया है, वही 900 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है।वही 1 अगस्त तक 255 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इसके साथ ही 4 गुना पुलिसकर्मी अब भी क्वारंटीन हैं। पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ये अहम फैसला लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews