स्पेशल 26 की तर्ज पर भोपाल में लूट, खुद को पुलिसकर्मी बताकर फ्लैट में बोला धावा, 06 युवक गिरफ्तार

आरोपी बेहद शातिर है, उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह रैकी करते है और पता लगाते है कि किन फ्लैट में किराये पर लड़के रहते है, उनकी संदिग्ध गतिविधियां रहती है, वह ऐसे लोगों को फिर निशाना बनाते है।
MP POLICE

railway property thief

राजधानी भोपाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहाँ चर्चित फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर 06 आरोपियों ने नकली पुलिसकर्मी बनकर एक फ्लैट में युवकों को धर दबोचा और उनसे नकद, जेवर, मोबाईल लूट लिए। आरोपी दो लग्जरी कारों और वॉकी-टॉकी के साथ आए जिन्हे देखकर किसी को शक नहीं हुआ कि यह नकली पुलिसकर्मी है। इन्होंने लाजपत नगर के मेघना अपार्टमेंट में एक फ्लैट में घुसकर खुद को पुलिस विभाग का बताया। आरोपियों ने फ्लैट में मौजूद चार युवकों को बंधक बनाया और एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

06 आरोपी नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे 

घटना 11 जनवरी देर रात की है, घटना का CCTV भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित राहुल गुप्ता, क्रिप्टो करेंसी से जुड़े कारोबार में हैं, मूल रूप से नर्मदापुरम जिले के निवासी हैं और वर्तमान में हबीबगंज क्षेत्र के ई-7 स्थित लाला लाजपत राय सोसायटी में किराये के फ्लैट में रहता है, उसके दोस्तों का भी उसके फ्लैट में अक्सर आना जाना रहता है। 11 जनवरी को वे अपने दोस्तों अनिमेष वर्मा, अनुराग और नरेंद्र परमार के साथ घर में बैठे थे। इसी दौरान आरोपी नकली पुलिसकर्मी बनकर घर में घुसे और देखते ही देखते राहुल गुप्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। 06 आरोपियों ने नकदी और युवकों के पास मौजूद पैसे छीन लिए, आरोपियों ने अपने साथ लाया गांजा और कई एटीएम कार्ड टेबल पर रखकर चारों युवकों को सामने बैठाया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने उन्हे धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो नारकोटिक्स एक्ट में फँसाकर जेल में डाल देंगे।

पीड़ितों को धमकाया, बंधक बनाया 

यही नहीं पीड़ित युवकों ने करीबन 50 हजार आरोपियों को दे दिए, अपने मोबाईल और कुछ सोने के आभूषण भी आरोपियों को सौंप दिए लेकिन उसके बावजूद आरोपियों ने उन्हे अपने साथ चलने के लिए कहा और 20 लाख नकद मांगे। आरोपी चारों युवकों को बंधक बनाकर अपनी कार में मिसरोद थाने तक ले गए और 20 लाख रुपये की मांग की। इस दौरान राहुल गुप्ता ने अपने परिचित को फोन लगाकर पैसों की डिमांड की, जिसके बाद परिचित एक लाख रुपये लेकर 11 मील पहुंचा लेकिन परिचित ने जब आरोपी युवकों से बातचीत शुरू की तो उसे शक हुआ की यह असली नहीं बल्कि नकली पुलिसकर्मी है।

आरोपी बेहद शातिर 

आरोपी बेहद शातिर है, उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह रैकी करते है और पता लगाते है कि किन फ्लैट में किराये पर लड़के रहते है, उनकी संदिग्ध गतिविधियां रहती है, वह ऐसे लोगों को फिर निशाना बनाते है। पुलिस ने 06 आरोपियों को मामलें में गिरफ्तार कर लिया है, इनमे कुछ छात्र, कुछ मैकेनिक है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews