Indian Railway: किसान आंदोलन के चलते कई ट्रेनें निरस्त, निकलने से पहले करें लिस्ट चेक

mp rail news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन (Kisan movement) के चलते एक बार फिर ट्रेनें (indian railway) प्रभावित हुई है। भोपाल से होकर जाने वाली पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। अमृतसर से आने-जाने वालीं 6 से अधिक ट्रेनें भी प्रभावित (kisan agitation) हुई है।इसके अलावा कैंसिल ट्रेनों में नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लुधियाना स्पेशल, नई दिल्ली अमृतसर शताब्दी, अमृतसर हरिद्वार जन शताब्दी, जम्मू मेल, शाने पंजाब स्पेशल, देहरादून-अमृतसर, नई दिल्ली-जालंधर स्पेशल और पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस शामिल हैं।

यह भी पढ़े.. Rakhi 2021: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छात्राओं को लेकर की बड़ी घोषणा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रविवार को नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी-नई दिल्ली (22439/22440), नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली (02014/02029), हावड़ा-अमृतसर, नई दिल्ली-अमृतसर, देहरादून-अमृतसर, जलंधर सिटी-नई दिल्ली समेत 30 से अधिक ट्रेन निरस्त रहेगी। फिरोजपुर मंडल रेलमार्ग से चलने वाली 77 से अधिक ट्रेन रविवार को प्रभावित रहेंगी, आगे भी लिस्ट चेक रहे।

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • नागपुर स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 02025 नागपुर-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त। 23 अगस्त को अमृतसर स्टेशन से सुबह 4 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02026 अमृतसर-नागपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेक के अभाव में निरस्त।
  • जम्मूतवी से होकर पुणे को जाने वाली गाड़ी संख्या 01078 जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त । 23 अगस्त को पुणे स्टेशन से प्रस्थान कर जम्मूतवी को जाने वाली गाड़ी संख्या 01077 पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल रेक के अभाव में निरस्त ।
  • अमृतसर से प्रस्थान कर नांदेड़ को जाने वाली गाड़ी संख्या 02716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस स्पेशल प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त । 23 अगस्त को नांदेड़ स्टेशन से प्रस्थान कर अमृतसर को जाने वाली गाड़ी संख्या 02715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल रेक के अभाव में निरस्त।
  • 04687 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस (रविवार को निरस्त)
  • सोमवार को 04687 जयनगर-अमृसर एक्सप्रेस (सोमवार को निरस्त)
  • 25 अगस्त को 05653 गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस (बुधवार को निरस्त)

शनिवार को ये ट्रेनें रही निरस्त

  • अप व डाउन 04664-63 देहरादून-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस
  • 02053 हरिद्वार- अमृतसर एक्सप्रेस
  • अप व डाउन 04609-10 ऋषिकेश-कटरा एक्सप्रेस
  • 02238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस
  • 04688 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस
  • 02588 जम्मूतवी गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 04650 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस
  • 04684 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews