आईपीएस ट्रांसफर- धर्मवीर सिंह बनाये गए सतना एसपी, इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

IPS Transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| सतना जिले (Satna District) के सिंहपुर थाने में पुलिस अभिरक्षा में चोरी की घटना के संदेही की गोली लगने से मौत के मामले को लेकर मचे बवाल के बाद सरकार ने सतना एसपी रियाज इकबाल (Riyaz Iqbal) को हटा दिया है| उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है| आईपीएस धर्मवीर सिंह (Dharamveer Singh) को सतना का नया पुलिस अधीक्षक (Satna SP) बनाया गया है|

सोमवार शाम को गृह विभाग द्वारा आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची (IPS Transfer List) जारी की है| जिसमे पांच अधिकारियों के नाम है| विजय यादव को संचालक, लोक अभियोजन संचालनालय, भोपाल बनाया गया है| मिलिंद कानस्कर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल भोपाल पदस्थ किया गया है| वहीं एमएल छारी को पुराने तबादला आदेश को संशोधित करते हुए पुनः उप पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews