IRCTC : तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन रवाना, सीएम शिवराज ने बुजुर्ग यात्रियों से लिया आशीर्वाद

IRCTC : तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन रवाना, सीएम शिवराज ने बुजुर्ग यात्रियों से लिया आशीर्वाद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Chief Minister Teerth Darshan Scheme) एक बार फिर प्रारम्भ हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बुजुर्ग यात्रियों पर पुष्प वर्षा की, उन्हें गले लगाया और उनका आशीर्वाद लिया। सीएम शिवराज ने कहा कि आज वह शुभ दिन फिर से आया है। आज से तीर्थ दर्शन योजना (Chief Minister Teerth Darshan Yojana ) फिर से शुरु हो रही हैं। और अब यह ट्रेनें रुकेंगी नहीं। एक के बाद एक ट्रेनें जाती रहेंगी, तीर्थ दर्शन कराती रहेंगी।

बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कराने ले जा रही तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन (Teerth Darshan Special Train) के रवाना होने से पहले एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने “हर हर महादेव शंभू, काशी विश्वनाथ गंगे” का जयघोष करते हुए कहा कि  शरीर के सुख के साथ आत्मा का सुख भी महत्वपूर्ण है। आत्मा का सुख मिलता है भगवान के दर्शन में।

 ये भी पढ़ें – इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 15 मई से मिलेगी ये खास सुविधा, खाते में बढ़कर भी आएगी सैलरी

सीएम शिवराज ने कहा कि परमात्मा का नाम जीवन को अद्भुत आनंद से भर देता है। यात्रा के बीच में सुंदरकाण्ड, भजन चलेंगे। अद्भुत आनंद आएगा, खूब प्रेम से दर्शन ​कीजिए, यात्रा कीजिए और आनंद से आइए। उन्होंने कहा कि आज वह शुभ दिन फिर से आया है। आज से तीर्थ दर्शन यात्रा फिर से शुरु हो रही हैं। और अब यह ट्रेनें रुकेंगी नहीं। एक के बाद एक ट्रेनें जाती रहेंगी, तीर्थ दर्शन कराती रहेंगी।

ये भी पढ़ें – IRCTC : अपना मोबाइल उठाइये और इन सुविधाओं का फायदा लीजिए

974 यात्री हो रहे शामिल 

आपको बता दें कि तीर्थ-दर्शन यात्रा में भोपाल और सागर संभाग के 974 यात्री शामिल हो रहे हैं। ये सभी तीर्थ-यात्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और स्थानीय धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। इस यात्रा में सभी बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाओं के साथ उनके खान-पान और रहने आदि की व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं। इस पहली तीर्थ-यात्रा में संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी तीर्थ-यात्रियों के साथ जा रही हैं। तीर्थ-यात्रियों को वाराणसी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन के साथ संत रविदास और संत कबीर दास के जन्म-स्थल के दर्शन भी करवाए जाएंगे। तीर्थ-यात्रियों की वापसी 22 अप्रैल को होगी। लौटते समय भगवान विश्वनाथ का स्मृति-चिन्ह भेंट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – MP मौसम में फिर दिखेंगे कई बदलाव- छाएंगे बादल, धूलभरी आंधी-बूंदाबांदी, 10 जिलों में लू का अलर्ट

ऐसा रहेगा रूट

तीर्थ यात्रा 19 अप्रैल को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर सागर में रुकते हुए बनारस पहुँचेगी। तीर्थदर्शन यात्रा में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिले के तीर्थ यात्री शामिल  रहे हैं। सीहोर एवं रायसेन जिले के यात्रियों का बोर्डिंग भोपाल (रानी कमलापति) स्टेशन से हुई और सागर स्टेशन पर सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिले के तीर्थ यात्री ट्रेन में बैठेंगे। जिलों से तीर्थ-यात्रियों को स्टेशन लाने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews