जीतू पटवारी बोले- जैसी जांच करवानी हो, जिससे करवाना हो, हम तैयार हैं

Jitu

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Naath) पर भ्रष्टाचार (Corruption) के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि, हम विधि विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं, कि इस मामले की जांच कैसे कराएं। गृहमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता जीतू पटवारी (Congress Leader Jitu Patwari) ने कहा है कि, जैसी जांच कराना हो, जिससे कराना हो, हम तैयार हैं। पहले भी इस तरह के कदम उठाए गए हैं, लेकिन कुछ नहीं मिला है। जीतू पटवारी ने कहा कि, जांच करानी है तो, बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल से लेकर अभी तक की करवाई जाए।

नरोत्तम मिश्रा के आरोपों का जवाब देते हुए जीतू पटवारी ने कहा है कि, ‘नरोत्तम मिश्रा उस सरकार के गृह मंत्री हैं जिस सरकार ने बनते ही मंत्रियों की कमेटी बनाई थी और कहा था कि, मंत्रियों का यह समूह पिछली सरकार में हुए घपले घोटालों की जांच करेगा। फिर मुकदमे किए जाएंगे। दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। मैं मानता हूं कि, हेडलाइन बनाना अलग बात है। क्योंकि आप चुनकर सरकार में आ गए हैं। लेकिन आपका दायित्व है कि, सकारात्मक मध्य प्रदेश बनाएं’।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि, हम मांग करते हैं कि, विधानसभा का सत्र जल्दी से बुलाया जाएं। मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति कोविड-19 की भयावह समस्याओं को लेकर आगे बढ़ा जाए। सरकार आएंगी-जाएंगी, मंत्री बनेंगे, मुख्यमंत्री बनेंगे, चले जाएंगे। सरकार प्रदेश को कर्ज में डुबो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews