विवादित पोस्ट को लेकर फिर ट्रोल हुए जीतू पटवारी, भाजपा ने घेरा

विवादित पोस्ट को लेकर फिर ट्रोल हुए जीतू पटवारी, भाजपा ने घेरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभार व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित एक ट्वीट पर विवादों में घिर गए हैं| भाजपा ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है| रामेश्वर शर्मा ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से प्रधानमंत्री की फ़ोटो के साथ छेड़छाड़ करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा है।

अक्सर अपने बयानों और ट्वीट को लेकर विवादों में रहने वाले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी एक बार फिर चर्चा में आ गए| उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान की एक फोटो को लेकर पोस्ट किया था| जिस पर विवाद खड़ा होने बाद उन्होंने अपनी पोस्ट को हटा लिया| वहीं भाजपा इससे आक्रोशित है और डिलीट की हुई पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए भाजपा नेता कार्रवाई की मांग करते हुए पटवारी के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं|

रामेश्वर शर्मा ने गृहमंत्री से की शिकायत
इधर, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एडिट की गयी फ़ोटो पर उनसे संज्ञान लेंगे। वहीं रामेश्वर शर्मा ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से प्रधानमंत्री की फ़ोटो के साथ छेड़छाड़ करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा है।

भाजपा का अटैक
भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर जीतू पटवारी पर निशान साधा है| उन्होंने लिखा- जिस पार्टी का मीडिया प्रभारी खुद शातिरों की तरह रोज फर्जी ट्वीट करता हो और फिर कायरों की तरह उसे डिलीट कर देता हो, वह पार्टी कितनी शातिर और कायर है ..यह बताने की आवश्यकता नहीं|

फेक फोटो पर पहले भी ट्रोल हो चुके हैं पटवारी
इससे पहले पिछले दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का विमान बताते हुए एक विमान की तस्वीर पोस्ट की थी। वह तस्वीर झूठी निकली तो पटवारी को बैकफुट पर आना पड़ा। लोगों ने जब इसकी आलोचना शुरू की तो उन्हें अपने ट्विटर एकाउंट से तस्वीर को हटाना पड़ा। इस पोस्ट को लेकर भी जीतू पटवारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने निशाने पर लिया था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews