वीडी शर्मा को जीतू पटवारी की नसीहत

वीडी शर्मा को जीतू पटवारी की नसीहत

भोपाल। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा व खेल मंत्री (higher education and sport minister) जीतू पटवारी ( jitu patwari) ने बीजेपी (BJP) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (vishnudutt sharma) को नसीहत दी है कि वे नए-नए इस पद पर आए हैं तो लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी बयानबाजी न करें। जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि विष्णु दत्त शर्मा शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) की तरह अपनी नकारात्मक छवि नहीं बनाएं नहीं तो पूरे कार्यकाल में वे नकारात्मक काम ही करते रहेंगे और ऐसी ही छवि बन जाएगी।

दरअसल विष्णु दत्त शर्मा ने अध्यक्ष बनने के बाद ही कमलनाथ (kamalnath) सरकार पर तीखे प्रहार चालू किए हैं जिसके चलते जीतू पटवारी का यह जवाब आया है। विष्णु दत्त शर्मा ने कमलनाथ की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा था कि पूरे प्रदेश में इस सरकार के कारण अस्थिरता और वह अशांति का माहौल है। विष्णु दत्त शर्मा ने राज्यसभा (rajyasabha) की तीनो सीटों पर जीत के दावे भी किए थे और साथ ही यह भी कहा था कि आगर मालवा सहित जौरा विधानसभा उपचुनाव ( by election) में भी भाजपा ही जीतेगी। जीतू पटवारी ने दावा किया कि पूरी तरह से पार्टी उपचुनाव को लेकर गंभीर है और 100 फ़ीसदी हम ही जीतेंगे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews